राजगढ़। टहला क्षेत्र के वीरपुर गांव में पुलिस दबिश के दौरान दो वांछित साइबर ठग गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में मंदिर की छत से कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हेड कांन्स्टेबल इरशाद मोहम्मद ने बताया कि सूचना मिली कि प्रकरण में वांछित आरोपी गांव में छिपे हैं।
पुलिस ने रविवार को घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों में हड़कंप मच गया और वे पीछे की ओर छत से कूद गए। घायल आरोपियों की पहचान जेहुल पुत्र हनीफ (30) निवासी नंगला वंजीर तथा हरि सिंह पुत्र हनुमान सहाय (33) निवासी वीरपुर बिघोता के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर किया गया।

