Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राम मंदिर चढ़ावे पर विवादित टिप्पणी के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, पप्पू यादव के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

राम मंदिर चढ़ावे पर विवादित टिप्पणी के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, पप्पू यादव के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

खनऊ। राम मंदिर से जुड़े चंदा मामले पर सांसद पप्पू यादव के कथित बयान के विरोध में शनिवार को सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और उनके पुतले पर जूते-चप्पल बरसाकर विरोध जताया।

संगठन के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों से जुलूस के रूप में पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी के प्रतीकात्मक स्वरूप के खिलाफ भी नारे लगाए गए। सनातन रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध कुमार राय ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है और इस संबंध में की गई टिप्पणी सनातन समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने संसद परिसर में हुए प्रदर्शन को भी सनातन समाज का अपमान बताया।

उन्होंने पप्पू यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो संगठन अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगा। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव के खिलाफ विवादित इनाम की घोषणा किए जाने का भी दावा किया गया। हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। राम मंदिर से जुड़े मुद्दे को लेकर हुए इस प्रदर्शन के बाद राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि संसद परिसर में पप्पू यादव ने कथित तौर पर राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर एक नाटकीय प्रदर्शन किया था जिसमें वे साधु/पुजारी के वेश में नजर आए थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस प्रकार के नाटक से सनातन धर्म और संतों की छवि धूमिल हुई है और उनका अपमान किया गया है। लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने गोमती नगर स्थित कार्यालय से पुतला लेकर विधानसभा की तरफ मार्च करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti