Dailyhunt
RBSE Supplementary Exam 2026 : 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, असाधारण विलम्ब शुल्क के साथ भी आवेदन स्वीकार

RBSE Supplementary Exam 2026 : 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, असाधारण विलम्ब शुल्क के साथ भी आवेदन स्वीकार

जमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं की वर्ष 2026 की पूरक परीक्षाओं के फॉर्म 15 अप्रैल से भरवाए जाएंगे। वहीं 7 मई से प्रायोगिक और 14 मई से सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू होंगी।

दसवीं में पूरक परीक्षा के सर्वाधिक 27 हजार 678 परीक्षार्थी हैं। जबकि प्रवेशिका के लिए 402 परीक्षार्थियों को माना गया है। 12वीं कक्षा में कला वर्ग में सर्वाधिक 5 हजार 970, विज्ञान वर्ग में 2 हजार 9 और वाणिज्य में 121 तथा वरिष्ठ उपाध्याय के लिए 70 परीक्षार्थियों को पूरक परिणाम दिया गया है।

बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए पूरक परीक्षा आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक विलम्ब शुल्क के साथ भी आवेदन की व्यवस्था रहेगी। जबकि 28 अप्रैल से पूरक परीक्षा प्रारम्भ होने तक असाधारण विलम्ब शुल्क के साथ भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti