Dailyhunt
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 400 अभ्यर्थी शामिल

सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 400 अभ्यर्थी शामिल

जमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी की है। आयोग सचिव ने बताया कि इस परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा गत वर्ष 12 अक्टूबर एवं द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा 13 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

आयोग ने 400 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में शामिल किया है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची कृषि विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के बाद आयोग जारी करेगा विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी-अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना है। इसके लिए आयोग द्वारा 5 मई से 11 मई तक लिंक खोला जाएगा।

अभ्यर्थियों को कृषि विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर दो प्रतियों में विस्तृत आवेदन-पत्र, सभी मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना है। आयोग द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 166 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti