Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
संगठित अपराधियों पर जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 111 गिरफ्तार, एक दिवसीय विशेष अभियान में 19 प्रकरण दर्ज

संगठित अपराधियों पर जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 111 गिरफ्तार, एक दिवसीय विशेष अभियान में 19 प्रकरण दर्ज

यपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज आईपीएस के निर्देशन में संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर दक्षिण पुलिस ने एक दिवसीय कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की।

अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 111 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 25 वांछित मुल्जिम, 54 अभियुक्त धारा 170 बीएनएसएस के तहत, 12 स्थाई वारंटी, 20 गिरफ्तारी वारंट में तथा 4 अन्य प्रकरणों में गिरफ्तार किए गए। अभियान के दौरान कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें आबकारी अधिनियम के 12, आर्म्स एक्ट के 4, एनडीपीएस एक्ट का 1 तथा 13 आरपीजीओ के तहत 1 प्रकरण शामिल है।

आर्म्स एक्ट की कार्रवाई में पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और दो धारदार चाकू बरामद किए। वहीं, थाना ज्योतिनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रूडाराम पुत्र मातादीन, निवासी बानसूर, हाल जयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.54 ग्राम स्मैक जब्त की। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण श्री ललित शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, थानाधिकारियों, डीएसटी एवं साइबर सेल की टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने क्षेत्र में संदिग्ध एवं संगठित अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti