Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
संसद में चर्चा से भागते हैं राहुल गांधी : वह गैर जिम्मेदार नेता, भाजपा ने कहा- बेतुके बयान देते है

संसद में चर्चा से भागते हैं राहुल गांधी : वह गैर जिम्मेदार नेता, भाजपा ने कहा- बेतुके बयान देते है

ई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपरिपक्व,अंशकालिक और गैर-जिम्मेदार नेता करार देते हुए कहा है कि विपक्ष के नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे संसद में जायें, चर्चा करें, तथ्य पेश करें और सदन में जनता से जुड़े मुद्दे उठायें, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि विपक्ष के नेता लोकतंत्र के मंदिर से ही भागते हैं।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में गांधी पर निशाना साधा और कहा कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम में गांधी ने बयान दिया और गैर-जिम्मेदाराना ढंग से कहा कि प्रधानमंत्री कौन होते हैं, जो छात्रों को माफ करें और उसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सोच जहरीली है। उन्होंने कहा, हम और 1.4 अरब भारतीय भी यह जान गये हैं कि गांधी को मोदी फोबिया और आरएसएस फोबिया है, जो लोग अपनी लकीर को बढ़ा नहीं सकते, वे उनके बारे में ऐसे बेतुके बयान देते रहते हैं।

भाटिया ने कहा कि गांधी ने कहा कि हमारे देश के बच्चे सड़कों पर हैं, उनको भूलने की बीमारी है। वह झारखंड के बारे में बात नहीं करेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस पर एक शब्द नहीं कहा है। वहां भाजपा विपक्ष में है और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कह रही है कि मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करायी जानी चाहिए। इस बारे में गांधी, सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का क्या कहना है? उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी है कि वह संसद की कार्यवाही में शामिल हों, बहस करें, तथ्य पेश करें और संसद के सामने जनता से जुड़े मुद्दे उठायें, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि विपक्ष के नेता लोकतंत्र के मंदिर में जाने से कतराते हैं। उन्हें इससे डर लगता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti