Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
संस्कार, नारी शक्ति और युवा जागरण का संदेश, संकल्प समारोह के साथ तीन दिवसीय सम्मेलन संपन्न

संस्कार, नारी शक्ति और युवा जागरण का संदेश, संकल्प समारोह के साथ तीन दिवसीय सम्मेलन संपन्न

यपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ की ओर से कंवरपुरा स्थित बालाजी गौशाला में आयोजित तीन दिवसीय नारी जागरण, युवा एवं छात्र-शिक्षक सम्मेलन का मंगलवार को संकल्प समारोह के साथ समापन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक धर्म सिंह राजावत ने बताया कि सम्मेलन में समाज के ज्वलंत विषयों पर मंथन कर भावी कार्ययोजना तैयार की गई। शांतिकुंज प्रतिनिधि गोपाल स्वामी ने कहा कि संस्कारित युवा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

उन्होंने व्यसनमुक्त जीवन, भारतीय संस्कृति और सदाचार अपनाने का आह्वान किया तथा मानव जीवन को ईश्वर का अमूल्य उपहार बताते हुए उसे लोकमंगल के कार्यों में लगाने की प्रेरणा दी। इंदौर से आई पूनम पंवार ने मातृशक्ति से बच्चों में नैतिकता और संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। सम्मेलन में नारी जागरण, चरित्र निर्माण, नैतिक शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया। पूर्व जिला वन संरक्षक नरेश शर्मा ने 2,000 पौधों का वितरण किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti