जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के चर्चित मामले में मुख्य महिला आरोपी के सहयोगी धीरज निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को परिवादी विमल कुमार डागा ने रिपोर्ट दी कि आरोपी उसे अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री के जरिए ब्लैकमेल कर रहे हैं तथा डराकर धनराशि की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया अब उसके साथी धीरज को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि महिला आरोपी की परिवादी से पहचान उसकी आईटी कंपनी में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी।

