Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सोशल मीडिया पर परीक्षा की अफवाहों से रहें सावधान, RPSC ने जारी की सख्त चेतावनी

सोशल मीडिया पर परीक्षा की अफवाहों से रहें सावधान, RPSC ने जारी की सख्त चेतावनी

जमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सोशल मीडिया पर आयोग की परीक्षाओं को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक दावों और अफवाहों पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के संज्ञान में आया कि कुछ अभ्यर्थी एवं अन्य व्यक्ति बिना किसी तथ्यात्मक आधार के परीक्षाओं से संबंधित भ्रामक विश्लेषण, अपुष्ट जानकारी और डेटा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं।

इससे अभ्यर्थियों में भ्रम और आयोग के प्रति अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियां पूरी तरह अनुचित हैं और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को प्रभावित करने का प्रयास माना जाएगा।

आयोग ने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि पर्याप्त एवं प्रमाणिक जानकारी के बिना परीक्षाओं के संबंध में भ्रामक सूचना प्रसारित करने या अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आरपीएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट जानकारी को सत्य माने बिना साझा करने से बचें। आयोग ने चेतावनी जारी कर अभ्यर्थियों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti