Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वेल मार्क लो प्रेशर से राजस्थान में मानसून सक्रिय, 8-9 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

वेल मार्क लो प्रेशर से राजस्थान में मानसून सक्रिय, 8-9 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

यपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर (WML) सिस्टम उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।

इसके प्रभाव से प्रदेश में आगामी दो से तीन दिनों तक अच्छी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 8 और 9 जुलाई के लिए दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

वहीं जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 9 जुलाई को कोटा और भरतपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 10 जुलाई को बारिश का प्रभाव मुख्य रूप से भरतपुर संभाग और आसपास के जिलों तक सीमित रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अगले एक सप्ताह तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, जबकि उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti