Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा देगा डाबर ग्लुकोज़ का एनर्जाइज़ इंडिया कैंपेन

युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा देगा डाबर ग्लुकोज़ का एनर्जाइज़ इंडिया कैंपेन

जयपुर। डाबर इंडिया लिमिटेड के इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक ब्रांड डाबर ग्लुकोज़ ने देशभर के युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनमें ऊर्जा व स्टैमिना के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'एनर्जाइज़ इंडिया' कैंपेन लॉन्च किया है।

इसी अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर स्थित ऐम बैडमिंटन अकादमी में विशेष एनर्जी एवं स्टैमिना जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल के दौरान फिटनेस, ऊर्जा, पोषण और हाइड्रेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी खिलाड़ी के लिए केवल अभ्यास ही नहीं, बल्कि सही खानपान, पर्याप्त पानी और ऊर्जा का संतुलन भी उतना ही जरूरी होता है।

सत्र में यह भी समझाया गया कि यदि शरीर में पर्याप्त ऊर्जा नहीं होगी तो खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इस अवसर पर खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों को स्टैमिना बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास, संतुलित आहार और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने की आदत खिलाड़ियों को लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है। खिलाड़ियों को यह भी बताया गया कि खेल के दौरान शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर थकान जल्दी महसूस होती है, जिससे प्रदर्शन प्रभावित होता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Navajyoti