Dailyhunt
चांदी ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, पहली बार 2 लाख के पार हुआ Silver, जानें कितनी हुई कीमत?

चांदी ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, पहली बार 2 लाख के पार हुआ Silver, जानें कितनी हुई कीमत?

बीते सप्ताह चांदी की कीमतों (Silver Price) में जबरदस्त उतार-चढ़ाव (Volatilty) देखने को मिला जिसने निवेशकों को चौंका दिया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को इस कीमती धातु ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर नया इतिहास रचा।

यह पहली बार ₹2 लाख प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई। हालांकि इस रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के तुरंत बाद चांदी की कीमतों में अचानक क्रैश (Crash) आया और यह एक झटके में अपने हाई से ₹9,000 से भी ज्यादा सस्ती हो गई।

MCX पर चांदी की कीमत का रोमांचक सफर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को चांदी की कीमत गिरावट के साथ ₹1,97,705 प्रति किलोग्राम पर खुली थी।

  • रिकॉर्ड हाई: खुलने के बाद चांदी की कीमत तेजी से चढ़ी और कारोबार के दौरान इसने पहली बार ₹2,01,615 प्रति किलो का नया लाइफ टाइम हाई (New Lifetime High) छू लिया।
  • अचानक क्रैश: इस शिखर को छूने के बाद कीमतों में अचानक तेज गिरावट आई और यह एक झटके में ₹11,538 टूटकर ₹1,90,077 पर आ गई।
  • सप्ताह का बंद भाव: हालांकि बाज़ार बंद होते-होते इसमें कुछ रिकवरी दिखी लेकिन यह अपने हाई से ₹9,000 से अधिक सस्ती होकर ₹1,92,615 पर बंद हुई।

इस महीने चांदी की चमक

इस महीने की शुरुआत से लेकर अब तक चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। MCX पर चांदी का भाव ₹1,82,030 प्रति किलोग्राम था। शुक्रवार के बंद भाव से तुलना करें तो इस महीने अब तक चांदी की कीमत में ₹10,585 का उछाल आया है।

घरेलू मार्केट में चांदी की स्थिति

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA.Com) के अनुसार, घरेलू मार्केट में चांदी की चमक बरकरार रही है।

विवरण5 दिसंबर (₹/Kg)बीते शुक्रवार (₹/Kg)5 दिन में उछाल
चांदी (1 KG Silver Price)₹1,78,210₹1,95,180₹16,970

सोने के दाम का साप्ताहिक अपडेट (Gold Rate Weekly Update)

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है।

विवरण5 दिसंबर (₹/10 ग्राम)बीते शुक्रवार (₹/10 ग्राम)5 दिन में उछाल
सोना (24 कैरेट, घरेलू मार्केट)₹1,28,592₹1,32,710₹4,118
MCX सोना (वायदा)₹1,30,462 (प्रति किलो)₹1,33,622 (प्रति किलो)₹3,160

ध्यान दें: घरेलू मार्केट में सोना-चांदी खरीदने पर ग्राहकों को 3% जीएसटी (GST on Gold) और मेकिंग चार्ज अलग से देना होता है जिससे ज्वेलरी की अंतिम कीमत बढ़ जाती है। मेकिंग चार्ज अलग-अलग शहरों और राज्यों में भिन्न हो सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Samvad