Dailyhunt
KKR vs PBKS मुकाबला कैंसिल, टिकट रिफंड पर बड़ा सवाल- क्या कहता है IPL का नियम?

KKR vs PBKS मुकाबला कैंसिल, टिकट रिफंड पर बड़ा सवाल- क्या कहता है IPL का नियम?

ईपीएल 2026(IPL 2026)का रोमांच अपने चरम पर है और आज यानी 7 अप्रैल (April 7)को टूर्नामेंट का 13वां लीग मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)और मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

राजस्थान की टीम इस मुकाबले में लगातार दो जीत के साथ उतर रही है, जबकि मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती दो मैचों में एक जीत और एक हार का सामना किया है। ऐसे में जहां राजस्थान जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी, वहीं मुंबई वापसी की कोशिश में होगी।

शानदार फॉर्म में राजस्थान, वापसी की तलाश में मुंबई

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले दो मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स को हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और जीत के साथ शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेगी।

वहीं मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार गई। मुंबई की टीम इस मैच को जीतकर फिर से लय हासिल करना चाहेगी।

हार्दिक पांड्या की वापसी से MI को मजबूती

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हो रही है। वह पिछले मैच में अस्वस्थता के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इसके अलावा, टीम की नजरें जसप्रीत बुमराह पर होंगी, जिनसे शुरुआती विकेट दिलाने की उम्मीद है। अगर बुमराह अपनी लय में आते हैं, तो मुंबई की गेंदबाजी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

संदीप शर्मा vs रोहित शर्मा: दिलचस्प मुकाबला

राजस्थान की ओर से संदीप शर्मा पर खास नजर रहेगी, जो अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं। खासकर रोहित शर्मा के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

वहीं बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं।

कब, कहां और कैसे देखें मैच

आईपीएल 2026 का यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
टीवी पर आप इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी। यहां हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री का आनंद लिया जा सकता है।

संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर

गुवाहाटी में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त मुकाबला होने जा रहा है। जहां राजस्थान जीत की हैट्रिक के इरादे से उतरेगी, वहीं मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की वापसी के साथ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Samvad