Dailyhunt
लुधियाना में आग का तांडव, कपड़ा फैक्ट्री में लगी भयानक आग

लुधियाना में आग का तांडव, कपड़ा फैक्ट्री में लगी भयानक आग

हानगर में एक फैक्ट्री में भयानक लगाने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना दिल्ली हाईवे पर स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री के बाहर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका होने के कारण हुए शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई।

इस दौरान मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई देखते ही देखते आग की भयानक लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में कपड़ा तैयार किया जाता है और मौके पर कपड़े के बड़े रोल थे। पैकिंग के लिए रखे गत्ते को आग की लपटों ने हवा देते हुए बड़ा तांडव मचा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां पहुंची। टीमने बड़ी मशक्कत के बाद पानी के तेज बौछारें मारकर आग लग काबू पाया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Samvad