Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

पटियाला में पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा, चन्नी के समर्थकों ने किया राजा वड़िंग का विरोध

पंजाब कांग्रेस का अंदरूनी कलह खत्म नहीं हो रहा है। इसी बीच आज पटियाला में भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग की मीटिंग के दौरान खूब हंगामा हो गया। इस दौरान पूर्व सी.एम. चरणजीत चन्नी के समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई और राजा वड़िंग का विरोध किया गया।

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान जैसे ही राजा वड़िंग ने बोलना शुरू किया तो चन्नी के समर्थकों द्वारा नारेजाबी की गई। इस दौरान चन्नी लाओ-पंजाब बचाओ के नारे लगाए गए। यहां माहौल गरमा गया और विरोध को देख भड़के राजा वड़िंग ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Samvad