Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला.रातभर में दागे 74 मिसाइलें और 496 ड्रोन. 27 लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला.रातभर में दागे 74 मिसाइलें और 496 ड्रोन. 27 लोगों की मौत

पश्चिम एशिया (West Asia) में ईरान और अमेरिका (Iran and America) के बीच शुरू हुई जंग भले ही थम गई हो, लेकिन यूरेशिया में एक जंग बीते 4 सालों से जारी है। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच इस जंग में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों का जीवन प्रभावित हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) की कोशिशों के बाद भी दोनों देशों के बीच अब तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। इस बीच अब रूस ने आग और भड़काते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव पर बहुत बड़ा हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यह यूक्रेन पर इस साल का सबसे बड़ा अटैक है। इससे पूरे कीव में भारी तबाही मची है और कम से कम 27 लोग मारे गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने कीव पर गुरुवार तड़के यह हमला किया। इस दौरान सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस ने रातभर में करीब 74 मिसाइलें और 496 ड्रोन दागे। पूरी रात कीव के कई इलाकों में लगातार धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं। हजारों लोग अपनी जान बचाने के लिए बम शेल्टरों और अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों में भागते दिखे। वहीं पूरा शहर काले धुएं की जद में आ गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Samvad