10 की रात से शुरू होगा भंडारा, जलाभिषेक के साथ भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
ऐतिहासिक श्री प्रयाग गिरी शिवालय में 11 अगस्त को आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं।
रविवार को श्री प्रयाग गिरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मेले की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
ट्रस्ट प्रधान बजरंग गर्ग ने बताया कि मेले का शुभारंभ 10 अगस्त की रात 8 बजे भंडारे के साथ होगा। 11 अगस्त को सुबह 4 बजे से सैकड़ों कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत एवं धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
न्होंने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान, दूध, जलेबी, चाट-पकौड़े सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद और निशुल्क सेवाओं की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि करीब 300 वर्ष पुराने श्री प्रयाग गिरी शिवालय में हर वर्ष महाशिवरात्रि का मेला श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित होता है। बैठक में नारायण दास बंसल, सुरेंद्र सिंगला, जगत नारायण, ओमप्रकाश असीजा, रमेश पटवारी, सतेंद्र गोयल, कृष्ण लाल बागड़ी, सत्यपाल असीजा सहित अन्य ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए।
