Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

अगर चोरी नहीं हुई तो FIR क्यों? केजरीवाल का BJP पर हमला, दोषियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

Ram Mandir Donation Row : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मंगलवार को मांग की।

उन्होंने कहा कि लोग “चढ़ावा चोरों” को फांसी की सजा मिलते देखना चाहते हैं।

केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कथित अनियमितताएं गंभीर प्रवृत्ति की हैं और इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, “अगर कोई चोरी नहीं हुई होती, तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती और आठ लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।”

केजरीवाल ने कहा, “सिर्फ प्राथमिकी दर्ज किया जाना काफी नहीं है।” उन्होंने कहा कि लोगों की मांग है कि “चंदा चोरों को फांसी दी जाए।” ‘आप’ प्रमुख ने आरोप लगाया कि देशभर में कई मंदिर और धार्मिक संस्थान चढ़ावे की चोरी में शामिल लोगों के नियंत्रण में आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों को “चंदा चोरी में शामिल लोगों” के नियंत्रण से मुक्त कर उचित प्रबंधन के लिए धर्मगुरुओं को सौंप दिया जाना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि जो लोग यह मुद्दा उठा रहे हैं, उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है, जबकि वे कथित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi