Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी, सरकार के साथ वार्ता बेनतीजा

रियाणा में अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 22वें दिन में प्रवेश कर गई। यमुनानगर में जारी आंदोलन के समर्थन में आज पांच कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे।

इस अवसर पर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री विशेष रूप से यमुनानगर पहुंचे और सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया।

नरेश शास्त्री ने बताया कि अब तक सरकार के साथ तीन दौर की महत्वपूर्ण वार्ता हो चुकी है- दो बार डायरेक्टर फायर और एक बार विभागीय मंत्री के साथ। लेकिन, सरकार ने एक भी मांग मानने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया है। शास्त्री ने कहा कि सूरजकुंड मेले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिवार को 1 करोड़ रुपये और नौकरी दी गई, वही नीति अग्निशमन कर्मियों के लिए भी लागू कर इसे स्थायी 'पॉलिसी' बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योगों, किसानों और आम जनता को राम भरोसे छोड़ दिया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर रोडवेज के चालकों और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है, जिन्हें आग बुझाने का कोई प्रशिक्षण नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi