Dailyhunt

Aircraft Loss : ईरान के दावे से बढ़ा तनाव, अमेरिकी विमान गिरने की खबर; बचाव अभियान शुरू

Aircraft Loss : ईरान के सरकारी मीडिया द्वारा दक्षिण-पश्चिम ईरान में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान गिरने और चालक दल के कम से कम एक सदस्य की आपात निकासी की खबर दिए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को एक बचाव अभियान शुरू किया।

इजराइली सेना के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि बचाव अभियान जारी है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में अमेरिकी ड्रोन, विमान और हेलीकॉप्टर एक पहाड़ी क्षेत्र के ऊपर उड़ते दिखे। ईरानी चैनल ने इससे पहले कहा था कि इस क्षेत्र में लड़ाकू विमान से कम से कम एक पायलट ने आपात निकासी की।

यह पहली बार है जब अमेरिका ने ईरानी क्षेत्र में कोई विमान खोया है। इससे पांच सप्ताह पहले शुरू हुए युद्ध के दायरे में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी का संकेत मिलता है। यह स्पष्ट नहीं है कि विमान को मार गिराया गया या वह दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

यह भी अभी पता नहीं चल सका है कि विमान में चालक दल के कितने सदस्य सवार थे। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’, पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय) और ‘अमेरिकी सेंट्रल कमांड’ ने इस संबंध में पूछे गए सवालों पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi