Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

बाबा परमहंस लटाधारी मेला शुरू, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने टेका माथा

गांव तिगड़ाना स्थित बाबा परमहंस लटाधारी मंदिर परिसर में आज वार्षिक मेला उत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। मेले के पहले दिन दरबार पूजा, एक कुंडीय हवन-यज्ञ, संत समागम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

दूर-दराज से पहुंचे संतों एवं श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। संत समागम में भिवानी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम के महंत चरणदास महाराज, ध्यानदास महाराज सहित अनेक संतों ने भाग लिया। समाजसेवी परमदीप सिंह और कांग्रेस नेता संदीप सिंह ने कहा कि बाबा परमहंस लटाधारी के प्रति देशभर ही नहीं, विदेशों में बसे ग्रामीणों की भी गहरी आस्था है।
उन्होंने कहा कि गांव के लोग चाहे कहीं भी रह रहे हों, इस दिन बाबा के दरबार को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर पूजा-अर्चना अवश्य करते हैं।
हवन-यज्ञ एवं भंडारे में एचपीएससी की पूर्व सदस्य नीलम सिंह, ठाकुर विक्रम सिंह, भिवानी बार अध्यक्ष संदीप तंवर, दीपक बंसल, कृष्ण लेंघा, शिवशंकर कसेरा, जिला योजना अधिकारी मुकेश तंवर, आनंद बसिया, महाबीर सोनी, जेके शर्मा, अजय वेद वाल्मीकि, सूर्यप्रताप सिंह, आदित्य शर्मा, दीपा तंवर, धीरज अखरिया, संदीप खरकिया, सुधीर इंदौरा, विकास बुढानिया, अजित बामला, बिशन परमार, डॉ. सुनील, तकदीर ग्रेवाल, अमित सोनी, पार्षद सुदामा तंवर, अनिल बापोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi