Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Badrinath Temple : धाम की मर्यादा से खिलवाड़, दर्शन के बहाने स्पाई कैम; बदरीनाथ मंदिर में नियम तोड़ने पर श्रद्धालु पर एक्शन

Badrinath Temple : बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को ‘स्पाई कैम’ से वीडियो बनाते हुए मुंबई के एक श्रद्धालु को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, मंदिर के गर्भगृह में वीडियो बनाने से धाम की मर्यादा एवं गोपनीयता भंग होती है जो मंदिर की निर्धारित व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन है।

पुलिस ने बताया कि भगवान के दर्शन के दौरान मंदिर के गर्भगृह में अवैध रूप से स्पाई कैम से वीडियो बना रहे मुंबई निवासी श्रद्धालु जयप्रकाश पांडे को पकड़ा गया, जिसके बाद उसके खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बताया कि मंदिर की गोपनीयता, सुरक्षा एवं धार्मिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए पांडे से बरामद सभी अवैध फोटो और वीडियो को तत्काल प्रभाव से ‘डिलीट’ करवाया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi