Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

बंधक बनाकर लूटपाट करने के आरोप में केस दर्ज

निकाह के बाद दुल्हन को उसके मायके लेकर गए पति, देवर और दामाद सहित चार लाेागों को बंधक बनाकर पीटा गया। गाड़ी और कैश लूट लिया गया। घटना के तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अभी तक किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया है।
थाना सदर पलवल के अंतर्गत गांव रजपुरा निवासी इब्राहिम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्हाेंने अपने लडके जुनैद का निकाह बीते साल 16 नवंबर को गांव अंधरौला निवासी इस्माइल की बेटी आबिदा से किया था। 22 नवंबर को जुनैद, गुलफाम, अजरू, और सात वर्षीय अल्फाज दुल्हन को उसके मायके लेकर गए।
मायके में आबिदा के परिजनों ने कार, नकदी लूट कर चारों को बंधक बना लिया। पंचायत के जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। इस मामले का सुलहनामा के लिए पंचायत होती रही।
पंचायत में मामला नहीं निपटा तो इब्राहिम ने बीती दो अप्रैल को हथीन थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत देने के तीन महीने बाद पुलिस ने आबिदा, उसकी बहन जाविदा, आबिदा के माता-पिता, भाई मजलि, और मदीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi