मानसून की पहली बरसात करनाल के किसानों के लिए खुशियां लेकर आई है। इस बरसात से किसानों को लाभ होगा। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मैहला बलड़ी ने कहा कि बरसात से धान की फसल को बहुत फायदा मिलेगा।
चारा व अन्य फसलों के अच्छे उत्पदान के लिए भी बरसात जरूरी थी। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा गर्मी पड़ने से पशु बीमार हो रहे थे। खासतौर पर दूध देने वाले पशुओं पर गर्मी का असर पड़ रहा था। पशु दूध कम दे रहे थे, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि खेतों में धान रोपाई का काम चल रहा है। बरसात से इसमें और अधिक गति आएगी। इससे बिजली की खपत कम होगी और जिस धान धान की रोपाई पहले हो गई है उसकी ग्रोथ इस बारिश से बढ़ जाएगी और धान का उत्पादन भी बढ़ जाएगा। बहादुर मैहला ने कहा कि पशुपालकों के लिए भी बारिश राहत लेकर आई है। उन्होंने कहा कि बरसात के पानी से भूजल स्तर में भी सुधार आएगा। खरीफ की सभी फसले जैसे धान, मक्का, बाजरा, ज्वार सभी के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी।
