Ram Kapoor Controversy : नेटफ्लिक्स का चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले शो की पूर्व कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी का बयान चर्चा बन गया है।
फिनाले से कुछ ही कदम दूर बाहर हुईं आकांक्षा ने शो के दौरान एक्टर राम कपूर पर लगे आरोपों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी।
'राम कपूर ने कभी असहज महसूस नहीं कराया'
आकांक्षा ने कहा कि लॉकअप के राम कपूर का व्यवहार हमेशा सम्मानजनक रहा। उन्होंंने कहा कि मुझे पता है इंडस्ट्री में अंदर और बाहर ऐसी चीजें होती हैं। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगी, लेकिन क्योंकि मैं लॉकअप में रहकर आई हूं। मैं रोजाना राम सर से बातें करती थी। सीक्रेट रूम में भी मैंने सुना कि श्रेया राम सर के बारे में काफी कुछ बोलती थी, लेकिन राम सर वैसे बिल्कुल भी नहीं हैं। उन्होंने किसी को असहज फील नहीं करावाया है। राम कपूर के इरादे कभी गलत नहीं रहे।
क्या था पूरा विवाद?
शो के दौरान कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आरोप लगाया था कि राम कपूर बार-बार गाल और माथे पर किस करने की आदत रखते हैं, जिससे वह असहज हुई थीं। वहीं एक अन्य एपिसोड में विदेशी कंटेस्टेंट पामेला ने भी बहस के दौरान राम कपूर पर उनके बेहद करीब आने और असहज माहौल बनाने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में श्रेया ने खुद भी माना कि राम सर के इरादे किसी भी तरह से गलत नहीं थे।
क्या था विवाद?
शो के दौरान श्रेया कालरा ने राम कपूर पर बार-बार गाल और माथे पर किस करने को लेकर असहज महसूस कराने का आरोप लगाया था। वहीं एक अन्य एपिसोड में पामेला ने भी बहस के दौरान राम पर उनके बेहद करीब आकर डराने और असहज माहौल बनाने का आरोप लगाया, जिसके बाद यह विवाद चर्चा में आ गया।
पत्नी गौतमी की एंट्री से बदला माहौल
बाद में शो में राम कपूर की पत्नी गौतमी विजिटर बनकर पहुंचीं और उन्होंने श्रेया से हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद श्रेया ने भी साफ कहा कि उन्होंने कभी राम कपूर की नीयत या करेक्टर पर सवाल नहीं उठाया। उनका गुस्सा सिर्फ गेम से जुड़ी सिचुएशन को लेकर था।
