Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Bengal Falta repoll : बंगाल के फलता में भी री-पोलिंग के आदेश, 21 मई को दोबारा डाले जाएंगे वोट

Bengal Falta repoll : निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर 21 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फाल्टा में हुए मतदान में ”गंभीर चुनावी गड़बड़ियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन” के कारण पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है। आयोग ने कहा कि फाल्टा सीट के सभी 285 बूथ पर 21 मई को सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक फिर से मतदान होगा।

आयोग के अधिकारी ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना 24 मई को होगी। विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुए थे। मतगणना चार मई को होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi