Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

भगवान परशुराम जन्मोत्सव में बढ़-चढ़कर पहुंचे : फकीर चंद

गामी 3 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर ब्राह्मण समाज में उत्साह का माहौल है। इस अवसर को सफल बनाने के लिए समाज के वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को निमंत्रण दे रही हैं और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने में जुटी हुई हैं।

ब्राह्मण समाज के संरक्षक एवं वरिष्ठ नेता डॉ. फकीर चंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, धर्म और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 3 मई को बाबैन स्थित रॉयल पैलेस में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी एवं राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके अलावा लाडवा हलके सहित विभिन्न क्षेत्रों से अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. फकीर चंद शर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपराओं को सुदृढ़ करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने लाडवा हलके के ब्राह्मण समाज से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाएं तथा समाज की एकजुटता का परिचय दें।
इस मौके पर मंडल प्रधान विकास शर्मा, बाबैन ब्लॉक प्रधान कदम शर्मा, नंबरदार एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष उपदेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, पूर्व सरपंच चेतन शर्मा, किरण शर्मा (रामपुरा), सुभाष मोदगिल, ओम प्रकाश, पारस शर्मा, सुशील शर्मा, सुरेश शर्मा, संदीप शर्मा, सत प्रकाश शर्मा, गंगा नंद शर्मा सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi