Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Bribery Attempt : एक्सईएन की शिकायत पर किसान के खिलाफ जबरन रिश्वत देने के प्रयास का केस दर्ज

टोहाना सिटी थाना पुलिस ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन कृष्ण कुमार की शिकायत पर गांव गाजूवाला निवासी देवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, 6 जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे देवेंद्र अपने तीन-चार साथियों के साथ एक्सईएन कार्यालय पहुंचा और अपना कार्य कराने के लिए दबाव बनाने लगा।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक्सईएन द्वारा नियमानुसार ही काम किए जाने की बात कहने पर देवेंद्र ने 500-500 रुपये के नोटों के दो बंडल देकर कथित तौर पर गलत कार्य कराने का प्रयास किया। एक्सईएन ने रुपये लेने से इनकार किया और कमरे से बाहर निकलने लगे, लेकिन आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया।

पीछे तक पहुंचे आरोपी, हाथापाई का आरोप

एक्सईएन ने शिकायत में बताया कि वह पीछे के रास्ते से अकाउंटेंट के कमरे में चले गए, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने जबरन एक्सईएन की कमीज में रुपये डालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर हाथापाई की और धमकी भी दी।

पुलिस ने एक्सईएन की शिकायत के आधार पर देवेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-8 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 121(1), 126, 132, 221, 332(ए), 351(2) और 61 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, षड्यंत्र रचकर रिश्वत के झूठे मामले में फंसाने का प्रयास तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi