Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय विषयों की समझ जरूरी : कोमल

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में अल्टर संस्था के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय अंतर-विद्यालय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन में पानीपत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए 700 से अधिक विद्यार्थियों ने वैश्विक मुद्दों पर कूटनीतिक बहस और विचार-विमर्श किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पानीपत की मेयर कोमल सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैश्विक सोच, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल विकसित करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अंतर्राष्ट्रीय विषयों की समझ और तार्किक अभिव्यक्ति अत्यंत आवश्यक है। सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र की तर्ज पर यूएनईपी, यूएनएचआरसी, यूएन वूमेन और लोकसभा जैसी समितियां गठित की गईं। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए पर्यावरण, मानवाधिकार व महिला सशक्तिकरण जैसे गंभीर विषयों पर समाधान प्रस्तुत किए।

प्रधानाचार्या ममता सचदेवा ने कहा कि यह सम्मेलन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और शोध कौशल को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे पूर्व डायरेक्टर अंजू गुप्ता और प्रधानाचार्या ममता सचदेवा ने मेयर कोमल सैनी का स्वागत किया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 'सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि', 'उच्च संस्तुति' और 'विशेष उल्लेख' पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन कार्तिक शर्मा, उपप्रधानाचार्य अशोक कुमार, मुख्याध्यापिका अल्का बत्रा, युवा वक्ता एंजल अहलावत, ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के लेक्चरर राघव दुआ तथा सेवानिवृत्त डॉ. मोहम्मद इसाक मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi