Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

ढांड के सीवरेज का पानी चंदलाना से निकालने पर भड़के ग्रामीण

ढांड के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी की निकासी गांव चंदलाना से होकर ड्रेन में डालने के लिए चल रहे कार्य का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और हरियाणा सरकार, प्रशासन तथा संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी सूरत में ढांड एसटीपी का पानी गांव चंदलाना से होकर नहीं गुजरने देंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि सीवरेज लाइन और एसटीपी निर्माण की योजना के समय पानी की निकासी के लिए प्लांट के नजदीक स्थित गांव चुहड़माजरा से होकर ड्रेन तक पाइपलाइन डालने का एस्टीमेट तैयार किया गया था। चुहड़माजरा के ग्रामीणों के विरोध के बाद यह रूट बदलकर अब कई किलोमीटर दूर ढांड पंचमुखी चौक होते हुए चंदलाना की ओर किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि चुहड़माजरा के विरोध के बाद वहां से निकासी की योजना बदली जा सकती है तो चंदलाना के लोगों की आपत्तियों को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीवरेज के पानी से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर असर पड़ने की आशंका है।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियों से अवगत करवाया। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना सहमति और स्थायी समाधान के कार्य दोबारा शुरू किया गया तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

स्थिति के अनुसार करेंगे कार्रवाई : एसडीओ

जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश ने बताया कि चुहड़माजरा से ड्रेन तक पाइपलाइन डालने का एस्टीमेट पास हुआ था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते रूट में बदलाव करना पड़ा। अब चंदलाना के ग्रामीण भी प्रस्तावित रूट का विरोध कर रहे हैं। विभाग स्थिति के अनुसार आगामी कार्रवाई करेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi