Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Education Report 2025-26 : बदल रही भारत की शिक्षा तस्वीर. पढ़ाई बीच में छोड़ने की दर में बड़ी गिरावट, सामने आए नए आंकड़े

Education Report 2025-26 : स्कूलों में विद्यार्थियों के पढ़ाई बीच में छोड़ने की दर में विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षणिक स्तरों पर लगातार और उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बुनियादी और प्रारंभिक स्तरों पर बच्चों के स्कूल में बने रहने की दर में मामूली गिरावट देखी गई है।

शिक्षा मंत्रालय की यूडीआईएसई 2025-26 रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

यूडीआईएसई प्लस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस) शिक्षा क्षेत्र के लिए भारत सरकार का आधिकारिक डिजिटल डेटाबेस है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित यह तंत्र स्कूल की आधारभूत संरचना, छात्रों के दाखिले और शिक्षकों से जुड़े आंकड़ों की वास्तविक जानकारी इकट्ठा करता है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ”शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में प्रारंभिक और माध्यमिक स्तर पर स्कूल छोड़ने की दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। यह कमी 2022-23, 2023-24 और 2024-25 की तुलना में देखने को मिली है।” रिपोर्ट में कहा गया है, ”प्रारंभिक स्तर पर स्कूल छोड़ने की दर 2024-25 के 2.3 प्रतिशत से घटकर 2025-26 में 1.8 प्रतिशत रह गई। वहीं, माध्यमिक स्तर पर यह दर 8.2 प्रतिशत से घटकर 7.0 प्रतिशत हो गई है।”

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi