Dailyhunt

Faridabad News : कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया विधायक मूलचंद शर्मा का जन्मदिन

ल्लभगढ़ के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सेक्टर-8 स्थित उनके कार्यालय पर कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी पहुंचे तथा उन्हें जेसीबी से फूल बरसाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।विधायक मूलचंद शर्मा ने अपने जन्मदिन पर सेक्टर-3 स्थित राजकीय एफआरयू-2 अस्पताल पहुंचकर मरीजों और अस्पताल के स्टाफ के साथ केक काटकर 62वां जन्मदिन मनाया।
उन्होंने मरीजों का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सभी को फल वितरित किए। इसके उपरांत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता पं. टिपरचंद शर्मा, पार्षद मुकेश डागर, रवि भगत, संगीता भारद्वाज, महेश गोयल, योगेश शर्मा, किरण बाला, सोनू वैष्णव, मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजीव बैंसला, युवा जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष कुलदीप माथरू, गौरव विरमानी, संजय जांगड़ा, पवन सैनी, विपिन त्यागी, पारस जैन, बृजलाल शर्मा सहित बल्लभगढ़ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मौजिज लोग उपस्थित थे।

मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर तीन बार विश्वास जताकर उन्हें विधायक बनाया है। उन्होंने कहा कि वह अपने वादे के अनुसार बल्लभगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 तक विकास कार्यों के मामले में बल्लभगढ़ विधानसभा को हरियाणा की नंबर-वन विधानसभा बनाने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि आज फरीदाबाद में आयोजित फरीदाबाद विकसित रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, राज्य मंत्री गौरव गौतम, विधायक सतीश फागना, विधायक धनेश अदलखा, विधायक हरेंद्र राम रतन, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, जिला अध्यक्ष सोहनपाल और जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, महिला भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा युवा मोर्चा सहित जिला फरीदाबाद के अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और बल्लभगढ़ क्षेत्र की जनता ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi