Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

गोगा जाहरवीर का 9 को होगा गुणगान एवं विशाल भंडारा

रस्वती नगर स्थित गोगा जाहरवीर धाम में 29 जुलाई से मुकेश भगत द्वारा गोगा जाहरवीर की सेवा एवं पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया गया है। श्रावण मास के पावन अवसर पर शुरू हुई इस धार्मिक सेवा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि 9 अगस्त को प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक गोगा जाहरवीर का भव्य गुणगान (भजन-कीर्तन) आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है। मुकेश भगत ने बताया कि यह सेवा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के मंगल की कामना के लिए की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi