Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

हाइड्रोजन ट्रेन नवाचार, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में क्रांतिकारी कदम : अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से भारत की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन का ऐतिहासिक शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन भारत को स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और हरित परिवहन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में जींद पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।
कांस्टेबल सम्मानित
इससे पूर्व डॉ. अर्चना गुप्ता ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल जगरूप सिंह को सम्मानित किया। हाल ही में जगरूप सिंह ने अद्भुत साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए चलती ट्रेन से गिर रही दो महिलाओं की जान बचाकर मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया था।
जेपी नड्डा से संगठन के मुद्दों पर चर्चा
डाॅ. अर्चना गुप्ता ने जेपी नड्डा के साथ अम्बाला तक ट्रेन से यात्रा की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को पानीपत रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जेपी नड्डा के साथ ट्रेन से अंबाला तक यात्रा की। यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों तथा प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डाॅ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। डाॅ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठनात्मक विषयों पर नड्डा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi