12 जुलाई को सीजेआई करेंगे शुभारंभ
गुरुग्राम के अत्याधुनिक जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर 'टावर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण 12 जुलाई को भारत के मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस सूर्यकांत।के करकमलों से होगा।
समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के बाद यह आधुनिक न्यायिक परिसर न्यायिक सेवाओं के संचालन के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस हरसिमरन सिंह, हाईकोर्ट की बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन एवं गुरुग्राम डिवीजन के इंस्पेक्टिंग जज जस्टिस रोहित कपूर तथा कमेटी की सदस्य जस्टिस अराधना साहनी ने न्यायालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया।
उन्होंने न्यायालय कक्षों, न्यायिक अधिकारियों के कार्यालयों, प्रतीक्षालय, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत और स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समारोह में सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायपालिका तथा विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
इसलिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, अतिथि स्वागत, बैठक व्यवस्था और अन्य सभी प्रबंध पूरी तरह प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरा, एडीसी सोनू भट्ट, गगनजीत कौर एवं सुनीता ग्रोवर, मनोज ओला, चरणदीप राणा, बिजेंद्र कुमार सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
