Dailyhunt

हाईवे किनारे सात एकड़ में बनेगा भव्य त्यागी भवन, बाउंड्री वाल का निर्माण शुरू

विधायक कादियान ने किया शुभारंभ, बोले जल्द सीएम सैनी रखेंगे नींव

एनएच-44 पर स्थित अपोलो स्कूल के साथ लगती गांव बड़ी की करीब सात एकड़ जमीन पर भव्य त्यागी भवन का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को त्यागी समाज हरियाणा ट्रस्ट द्वारा भवन की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा त्यागी समाज के प्रदेशाध्यक्ष पुनीत त्यागी राई ने की, जबकि विधायक देवेंद्र कादियान मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। हवन-यज्ञ में सरपंच नीरज देवी सहित अन्य अतिथियों और ग्रामीणों ने आहुति डालकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। विधायक कादियान ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि हाईवे किनारे सामुदायिक भवन का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि भवन की नींव जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों रखी जाएगी। उन्होंने संकेत दिए कि अप्रैल में घसौली गांव में प्रस्तावित रैली के दौरान मुख्यमंत्री का आगमन संभव है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, सरपंच प्रतिनिधि अरुण त्यागी, पूर्व सरपंच सुरेश त्यागी, बार प्रधान गौरव त्यागी, संदीप त्यागी गुरुग्राम, अंकित त्यागी पार्षद, प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, अनिल त्यागी, सियानंद त्यागी, सुशील सरपंच समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi