Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

हथीन में बाइक चोर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

एंटी व्हीकल थेफ्ट सैल पुलिस टीम ने बाइक चोर गेंग के एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की आरोपी की पहचान यूपी केजिला मथुरा के थाना शेरगढ अंतर्गत गांव मझोई निवासी देव के तौर पर की है।

वर्तमान में देव थाना कैंप अंतर्गत मोहन नगर में रहता है।

एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी निरीक्षक जमील अहमद ने बताया कि शिकायतकर्ता शैलेन्द्र कुमार निवासी सल्लागढ़ कॉलोनी, ने थाना शहर पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी। बीती 13 जून को शाम करीब सात बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल विशाल मेगा मार्ट, मीनार गेट के पास खड़ी की थी। करीब 20-25 मिनट बाद सामान लेकर लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एवीटी स्टाफ ने सात जुलाई को सूचना के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी देव को हथीन-पलवल रोड पर गांव रतीपुर के नजदीक केएमपी एक्सप्रेस हाईवे पुल के पास से गिरफ्तार किया और पुलिस टीम ने चोरी हुई उपरोक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से 2 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। सभी बरामद मोटरसाइकिलों को कब्जा पुलिस में लिया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi