Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Hathin News: बंधक बनाकर लूट-पाट करने के आरोप में केस दर्ज, आरोपी अरेस्ट नहीं

थीन में निकाह के बाद दुल्हन को उसके मायके लेकर गए पति, देवर और दामाद सहित चार को बंधक बनाकर पीटा गया। गाडी और कैश और गोल्ड रिंग लूट ली गई। घटना के तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अभी तक किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया है। थाना सदर पलवल अंतर्गत गांव रजपुरा निवासी इब्राहिम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मैने अपने लडके जुनैद का निकाह बीते साल की 16 नवंबर को हथीन उपमंडल के गांव अंधरौला निवासी इस्माइल की बेटी आबिदा से कही थी। रस्मो रिवाज के अनुसार 22 नवंबर को जुनैद, गुलफाम, अजरू, और सात वर्षीय अल्फाज दुल्हन को उसके मायके लेकर गए। मायके में आबिदा के परिजनों ने स्विफ्ट कार, नकदी औऱ गोल्ड रिंग लूट कर चारों को बंधक बना लिया।

पंचायत के जाने के बाद उन्हें छोडा गया। इस मामले का सुलहनामा के लिए पंचायत होती रही। पंचायत में मामला नहीं निपटा तो इब्राहिम ने बीती दो अप्रैल को हथीन थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत देने के तीन महीने बाद बीती एक अगस्त की देर रात पुलिस ने आबिदा, उसकी बहन जाविदा, आबिदा के माता-पिता, भाई मजलि, और मदीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi