बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंडी में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और भरमौर में न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान धर्मशाला में सर्वाधिक 80.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पालमपुर में 62, पच्छाद में 41.3, गोहर में 40, मंडी में 39.8, बरठीं में 32.2, स्लापड़ में 31.6, कांगड़ा में 30.4, सराहन में 28.7, जोगिंद्रनगर में 23, जटौन बैराज में 20.4, जोत चंबा में 18.6 और जुब्बड़हट्टी में 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर, 26 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर तथा 27 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 29 जुलाई को हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर तथा 30 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
