Dailyhunt

IPL 2026 : आरसीबी पर भारी पड़े टाइटंस, रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीत; तेवतिया बने संकटमोचक

गुजरात टाइटंस ने आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चार विकेट से हरा दिया। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 19.2 ओवर में 155 रन पर समेट दिया।

फिर मेजबान टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन, जोस बटलर ने 39 रन और राहुल तेवतिया ने अंत में नाबाद 27 रन बनाए।

आरसीबी ने पिछले सत्र में इसी मैदान पर खिताब जीता था और वह 10 से ज्यादा के रन रेट से आगे बढ़ रही थी। कोहली पारी की अगुवाई कर रहे थे। उन्होंने तेज गेंदबाजी के अगुआ कागिसो रबाडा के पहले ही ओवर में लगातार 5 चौके जड़कर 21 रन ठोक दिए। हालांकि कप्तान शुभमन गिल ने अपने मुख्य गेंदबाज पर भरोसा बनाए रखा। इस फैसले का उन्हें फायदा भी मिला।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi