Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

जलभराव वाले स्थलों को चिन्हित कर तुरंत समाधान करें अधिकारी : कोमल

गर निगम पानीपत की महापौर कोमल सैनी ने निगम कार्यालय में पार्षदों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक की। बैठक में मानसून के मद्देनजर शहर में संभावित जलभराव की समस्या की रोकथाम तथा प्रभावी जल निकासी व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों व क्षेत्रों में संभावित जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर उनके स्थाई व त्वरित समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर कोमल सैनी ने कहा कि मानसून के दौरान आम नागरिकों को जलभराव के कारण किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक परेशानी न हो, इसके लिए निगम प्रशासन पूरी तत्परता और मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि समूचे शहर में जलभराव की दृष्टि से अति-संवेदनशील स्थानों की पहचान की जाए। इन जगहों पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ जल भराव होते ही पानी को पंपों के माध्यम से निकालने के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, फील्ड में रहने के निर्देश
मेयर कोमल सैनी ने अधिकारियों को दोटूक शब्दों में स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून की पूरी अवधि के दौरान वे केवल दफ्तरों में न बैठकर फील्ड में सक्रिय रहें और विकास कार्यों की स्वयं निगरानी करें। किसी भी क्षेत्र से जलभराव, सीवर ओवरफ्लो या गंदे पानी की निकासी संबंधी समस्या की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर समाधान करवाएं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi