Dailyhunt

जीएनजी कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर के हेल्थ क्लब द्वारा रेड रिबन क्लब एवं एंटी-ड्रग अवेयरनेस सैल के सहयोग से कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्टाफ व छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। कराडा मशीन द्वारा बॉडी फैट, बॉडी एज, बीएमआर, बीएमआई, मेटाबॉलिक रेट, सबक्यूटेनियस फैट एवं विसरल फैट की निःशुल्क जांच की गई। रिपोर्ट का विश्लेषण न्यूट्रिशन एक्सपर्ट चिराग सूद (अंबाला) ने न्यूट्रिशन कंसल्टेंट निशा शर्मा एवं वंदना मेहता के साथ किया। निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

उन्होंने सभी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं, स्टाफ सदस्यों व एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी कर इसे एक सार्थक व प्रभावशाली पहल बनाया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi