Dailyhunt

Kaithal कैथल के गांव जडौला को मिली फुटबाल खेल नर्सरी

Sports गांव जडौला में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल खेल नर्सरी की स्थापना की गई है। इस पहल को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के संयुक्त प्रयासों से साकार किया गया है।

ढांड मार्केट कमेटी के चेयरमैन एवं भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला ने गांव पहुंचकर नर्सरी का निरीक्षण किया और बच्चों व युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें सही दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा। अब गांव के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में पेशेवर फुटबॉल प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।
गांव में फुटबॉल नर्सरी शुरू होने से बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षण उपलब्ध होने से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।
इसके साथ ही सांसद नवीन जिंदल द्वारा गांव में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आधुनिक जिम उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इससे ग्रामीणों को नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य सुधार में मदद मिलेगी।
विजेंद्र मैहला ने इस पहल को ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया। गांव के खेल प्रेमियों, बच्चों और कोच राजेश्वर सहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi