Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

कनाडा नहर में गिरने से दो पंजाबी युवकों की मौत

बेहतर मौकों की तलाश में कनाडा गए पंजाब के दो युवकों की मॉन्ट्रियल की एक नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बरनाला ज़िले के टापा मंडी के लवप्रीत सिंह (26) और अमृतसर के बुटाला गांव के योगराज सिंह के तौर पर हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि देर रात योगराज नहर में गिर गया और लवप्रीत उसे बचाने के लिए पानी में उतरा। दो युवकों की नहर में डूबने की सूचना के बाद फायर डिपार्टमेंट और कैनेडियन कोस्ट गार्ड समेत इमरजेंसी सर्विस की टीमों ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। बाद में दोनों के शव मिले। लवप्रीत करीब ढाई साल पहले कनाडा गया था और मॉन्ट्रियल में ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। उसके पिता बलवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए ज़मीन बेची और लगभग 29 लाख रुपये खर्च किए। परिवारों ने शव लाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi