खानपुर वाटर वर्क्स से हांसी शहर को जाने वाली 36 इंच मुख्य पेयजल पाइपलाइन से चानौत गांव को 6 इंच कनेक्शन उपलब्ध करवाने एवं अमृत-2 योजना से जोड़ने की मांग की है। भाकियू के गुरबजन सिंह, दिलबाग सिंह ने बताया कि चानौत गांव में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।
इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर पिछले करीब 50 दिनों से चानौत गांव में शांतिपूर्ण धरना चल रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में ग्रामीण सड़क किनारे बैठकर अपनी जायज मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं, जिसमें महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग भी शामिल हैं। ग्रामीणों, किसान संगठनों एवं सामाजिक संगठनों की ओर से मांग है कि खानपुर वाटर वर्क्स से हांसी शहर को जाने वाली 36 इंची मुख्य पेयजल पाइपलाइन से चानौत गांव को 6 इंची कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने बताया कि उक्त मुख्य पाइपलाइन चानौत गांव की जमीन से होकर गुजर रही है। हांसी से चानौत तक पाइपलाइन दबाने का कार्य किया गया है, लेकिन वर्तमान में चानौत गांव में कार्य रुका हुआ है। इसलिए चानौत गांव की जनसंख्या एवं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खानपुर वाटर वर्क्स से चानौत गांव तक पाइपलाइन का साइज बढ़ाकर गांव को भी अमृत-2 योजना से जोड़ा जाए।
