Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Kharakheri Murder Case : पूर्व सरपंच राजिंद्र खिलेरी हत्याकांड में तीन आरोपियों को चार दिन का रिमांड

Kharakheri Murder Case : गांव खाराखेड़ी के पूर्व सरपंच राजिंद्र खिलेरी की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया।

सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपियों विनोद, विक्रम और जिले सिंह को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार, वारदात की साजिश, फरार आरोपियों की भूमिका और हत्या के पीछे के मकसद को लेकर गहन पूछताछ करेगी।

चार जुलाई की शाम पूर्व सरपंच राजिंद्र खिलेरी नेशनल हाईवे-9 पर स्थित रंगला पंजाब तड़का ढाबे के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कार और बाइक पर सवार 5-6 हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल खिलेरी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

छह नामजद समेत अन्य पर दर्ज है केस

हत्या के मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर जिले सिंह, विनोद, विक्रम, हरीश, निलंबित सरपंच संजय कुमार सहित अन्य के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और पंचायत चुनाव से जुड़े विवाद को हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi