Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Kuwait Airport Attack: भारतीय की मौत के बाद कुवैत में राजदूत ने अस्पताल और शवगृह का दौरा किया

Kuwait Airport Attack: कुवैत में भारत की राजदूत परमिता त्रिपाठी ने उस शवगृह का दौरा किया, जहां कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक का शव रखा गया है।

साथ ही उन्होंने अस्पतालों में उपचाराधीन घायल भारतीयों से भी मुलाकात की।

भारतीय दूतावास स्वदेश वापसी और सहायता संबंधी प्रयासों में समन्वय कर रहा है। ईरान और अमेरिका में बढ़ती शत्रुता के बीच बुधवार को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि परमिता त्रिपाठी ने कुवैत के केंद्रीय शवगृह का दौरा किया, जहां भारतीय नागरिक का शव रखा गया है।

राजदूत ने अपराध साक्ष्य विभाग के महाप्रबंधक ब्रिगेडियर अब्दुलरहीम अल-अवधी से भी मुलाकात की और कुवैती अधिकारियों द्वारा दी गई ”त्वरित और संवेदनशील सहायता” के लिए आभार व्यक्त किया।

दूतावास ने कहा, ”हम मृत भारतीय नागरिक के परिवार के संपर्क में हैं और शव को शीघ्र भारत भेजने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।”

दूतावास के अनुसार, त्रिपाठी ने हमले में घायल भारतीय नागरिकों से भी विभिन्न अस्पतालों में जाकर मुलाकात की। दूतावास ने कहा, ”उन्होंने घायलों से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

साथ ही दूतावास द्वारा अस्पतालों और उनके परिवारों के साथ लगातार संपर्क और निगरानी बनाए रखने की बात कही।” एक बयान में कुवैत सेना ने कहा कि ईरानी हमलों में एक भारतीय प्रवासी की मौत हुई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainik Tribune Hindi