Jantar-Mantar Protest : जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश जारी किया। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी नए वीडियो संदेश में कहा कि जंतर-मंतर पर मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं।
गालियों से कभी कोई समाधान नहीं निकलता, आइए गुमराह लोगों को सही रास्ता दिखाएं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं, समाज भी इस बात को स्वीकार करे, लेकिन यह एक ‘कल्चरल शॉक’ है कि हमारी बेटियां इस तरह की भाषा कैसे बोल सकती हैं। मैं समाज के आक्रोश को भलीभांति समझ सकता हूं, लेकिन यह समय हमारे बच्चों को अपनाकर उन्हें सही राह दिखाने का है। ये गुमराह बच्चे हैं; इन्हें सजा देने या अदालतों के चक्कर कटवाने से समस्या हल नहीं होगी।”
उन्होंंने आगे कहा, “हमें इन गुमराह बच्चों को माफ करना चाहिए; आखिरकार वे हमारे ही बच्चे हैं, उन्हें सही राह दिखाना हमारा फर्ज है। मैं सभी बच्चों से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और अपनी गलतियों से सीखें; देश आगे बढ़ रहा है और बच्चे देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ें। अगर हमारे दांत हमारी जीभ को काट लें, तो भी हम उन्हें तोड़ते नहीं हैं; क्योंकि दोनों हमारे ही हैं, ठीक वैसे ही जैसे हमारे बच्चे हमारे अपने हैं।”
