वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग नरवाना एसडी कॉलेज में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई।
इस मीटिंग में अग्रोहा धाम की इकाई का विस्तार करने पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम की इकाई का विस्तार राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है। अग्रोहा धाम में माता लक्ष्मी जी व महाराजा अग्रसेन जी का शक्तिपीठ बना हुआ है, जहां पर सभी देवी- देवताओं के विशाल मंदिर बने हुए हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र व जनता की हित में कार्य कर रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाजवाद को बढ़ावा देते हुए हर जरूरतमंद को ऊंचा उठाने का काम किया। यहां तक कि महाराजा अग्रसेन ने छोटे व बड़े की दूरी को खत्म करने का काम किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला, नरवाना एसडी कॉलेज प्रधान जियालाल गोयल, अग्रोहा धाम नरवाना प्रधान रोहतास सिंगला, महासचिव अनिल आर्य, व्यापार मंडल युवा प्रधान मुकेश गोयल, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित बंसल, प्रमुख समाजसेवी राजेश गोयल, सतीश गोयल, आंचल मित्तल, अभिनव गर्ग, कुलदीप जैन, प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, धर्मवीर गोयल, अभिनंदन, अश्विनी, सुनील, नितिन जैन आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।
