महाराजा अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर मौजूद रहे।
समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश जैन ने की। समारोह में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को महाराजा अग्रसेन के एक ईंट-एक रुपया सिद्धांत के प्रतीक सिक्कों से तोलकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज की बेटी होने के नाते उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है और वे पूरे समर्पण के साथ समाज एवं प्रदेश की सेवा करेंगी। इस अवसर पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, मनमोहन गोयल, अजय बंसल, राजेश सिंह पुरिया, सतीश गोयल, मुकेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, परम भूषण, विपिन गुप्ता, लोकेश जैन, मंजू गर्ग, डिंपल जैन, राजीव जैन, सन्नी निझावन व शीतल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
